Chakardharpur : मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान मानवाधिकार और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है. खान को यह सम्मान लोक सेवा समिति के 35वें वर्षगांठ एवं सम्मान समारोह दिया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा होते हैं. उन्होंने बैरम खान के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के कारण समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव आता है.

सम्मान प्राप्त करने के बाद बैरम खान ने कहा मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और भाईचारे की लड़ाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. इस दौरान पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी शहजाद अनवर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.
