बोकारो के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव महतो कमलेश ने दिलाई सदस्यता

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में शनिवार को रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया....

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में शनिवार को रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिले के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर और कांग्रेस का पटका देकर पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है और इस पार्टी का सदस्य बनना सम्मान की बात है.

चुनाव आयोग द्वारा शुरू की जाएगी SIR प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि आज देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा रही है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगले महीने झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा SIR (मतदाता सूची सत्यापन) की प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए हर कार्यकर्ता को लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न छूटे.

समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना जरूरी

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद इशराफील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के हर वर्ग के हित की बात करती है.  उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना जरूरी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों के अनुसार मजबूती से काम करना होगा.

इस मौके पर सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, जगदीश साहू, राजन वर्मा, शकील अहमद अंसारी और बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा समेत कई नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बजट सत्रः राज्य में पुलिस के 23,645 पद हैं रिक्त, हर दिन कोयले का अवैध व्यापार है 600 करोड़ का : जयराम महतो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *