IAS विनय चौबे ने अरुणपति त्रिपाठी से 5 करोड़ लेकर बनवाया था JSBCL का सलाहकार ,घर पर हुई थी पेमेंट

विनीत आभा उपाध्याय रांची: झारखंड शराब घोटाला की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नए और हैरान करने वाले...

विनीत आभा उपाध्याय

रांची: झारखंड शराब घोटाला की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. एसीबी ने पिछले दिनों शराब घोटाला केस के आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, और इस पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उससे यह स्पष्ट होता दिख रहा है, कि शराब घोटाला में करोड़ों रुपए की रिश्वत तत्कालीन सचिव विनय चौबे ने ली है, और रिश्वत की रकम उनके घर पर डिलीवरी की गई है. नवीन केडिया के बयान के मुताबिक विनय चौबे ने अरुणपति त्रिपाठी को जेएसबीसीएल (झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) का सलाहकार नियुक्त करने के लिए पांच करोड़ रुपए में डील की और यह रकम विनय चौबे के रांची स्थित आवास पर डिलीवरी की गई और उसके बाद पैसों के लेनदेन के लिए नेक्सजन के संचालक विनय सिंह के शोरूम को बेस कैंप की तरफ इस्तेमाल किया गया. नवीन केडिया को अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी ने ही झारखंड में शराब के कारोबार में एंट्री लेने के लिए दबाव बनाया जब नवीन केडिया ने झारखंड में कारोबार शुरू करने में आनाकानी की तो उन्हें यह कहकर डराया गया कि छत्तीसगढ़ में भी उन्हें कारोबार करने में परेशानी हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *