IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ के संदिग्ध फ्रॉड का खुलासा, शेयरों में भारी गिरावट

नई दिल्ली: आज सोमवार, 23 फरवरी को IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई. बैंक द्वारा संदिग्ध धोखाधड़ी...

नई दिल्ली: आज सोमवार, 23 फरवरी को IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई. बैंक द्वारा संदिग्ध धोखाधड़ी का खुलासा किए जाने के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 20% तक टूट गए. सुबह 11:35 बजे तक बैंक का शेयर 15.75% की गिरावट के साथ 70.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. यह शेयर अपने पिछले बंद भाव 83.56 रुपये के मुकाबले गिरकर 75.21 रुपये पर खुला था.

चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन

बैंक ने जानकारी दी है कि उसकी चंडीगढ़ स्थित शाखा में लगभग 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस खुलासे के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई, जिसका सीधा असर शेयर की कीमत पर पड़ा.

रेगुलेटरी फाइलिंग में बड़ा खुलासा

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, चंडीगढ़ ब्रांच के कुछ कर्मचारी हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन में शामिल पाए गए हैं. फिलहाल मामले की आंतरिक जांच जारी है.

चार अधिकारियों पर कार्रवाई

इंटरनल जांच पूरी होने तक बैंक ने एहतियातन चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जिन पर इस मामले में संलिप्त होने का शक है. बैंक ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *