मधुआबेड़ा में दधि महोत्सव संग गूंजा हरिनाम संकीर्तन, भक्ति और उल्लास का माहौल

बहरागोड़ा: प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को दधि महोत्सव के साथ संपन्न हो गया. गौड़ीय वैष्णव गाजे...

बहरागोड़ा: प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को दधि महोत्सव के साथ संपन्न हो गया. गौड़ीय वैष्णव गाजे बाजे के साथ दधि हांडी लेकर गांव परिक्रमा पर निकले. ‘हरे कृष्ण’ और ‘राधे राधे’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

गांव परिक्रमा में उमड़ा भक्ति का सैलाब

परिक्रमा के दौरान युवाओं की मंडली ने गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद साझा किया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दधि हांडी यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया.

ALSO READ: चतरा के हंटरगंज में आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, परिजनों का हंगामा, जांच शुरू

महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न

परिक्रमा के बाद दधि हांडी मंडप प्रांगण लौटी, जहां विधिवत कार्यक्रम का समापन हुआ. इस दौरान दोपहर में हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

आयोजन में प्रबीर मंडल, मिठु विशाल, प्रकाश धाउड़िया, हरेकृष्ण धाड़ा, पदमालोचन धाड़ा समेत दर्जनों ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *