अमरूद के पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, गांव में मचा हड़कंप

पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. सांगबार पंचायत के टोली गांव में 65 वर्षीय वृद्ध...

पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. सांगबार पंचायत के टोली गांव में 65 वर्षीय वृद्ध का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान इंद्रदेव महतो (65 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब उन्होंने घर के पास स्थित पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों की नजर जब शव पर पड़ी, तो घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

Also Read:आंध्र प्रदेश को मिली नई राजधानी, अमरावती पर केंद्र की मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *