भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, T20 WC फाइनल में बनाई जगह

NEWS DESK: ICC T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम...

NEWS DESK: ICC T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

टीम इंडिया की शुरुआत संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में की. अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हुए, लेकिन ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए. संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन बनाकर शतक से चूक गए. उनकी पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. इसके बाद शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन की धमाकेदार पारी खेली. अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 गेंद में 21 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली.

बेथल ने लगाया शतक, लेकिन जीत नहीं दिला पाए

इंग्लैंड की टीम ने 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246/7 रन ही बनाए. जेकब बेथल ने 105 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को अंत तक मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहा. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया.

इस जीत के साथ भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने का अधिकार हासिल किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *