News Desk:Mitchell Santner Statement:चक दे इंडिया!टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर पहली बार इस टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की. इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरी दुनिया ‘मेन इन ब्लू’ की जमकर तारीफ कर रही.

Mitchell Santner ने फाइनल के बाद कहा:

“हम जहां भी खेलते हैं, वहां हमेशा दर्शकों का शानदार उत्साह देखने को मिलता है। आज का मैदान पूरी तरह नीले रंग से भर गया था। साफ था कि हम घरेलू टीम के फेवरेट नहीं थे, लेकिन भारत को अपने घर पर जीतने का पूरा श्रेय जाता है। यहां जीतना हमेशा एक चुनौती होती है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर सकते हैं।”
भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मजबूत स्कोर खड़ा किया और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत पक्की कर दी.55 मुकाबलों और 20 टीमों के लंबे सफर के बाद आखिरकार चैंपियन बनकर उभरी टीम इंडिया.8 मार्च 2026 को भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. टीम इंडिया इस खिताब को डिफेंड करने के साथ-साथ मेजबान रहते हुए टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम भी बन गई. वहीं फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी निराश नजर आए.
हार के बाद भावुक दिखे कीवी कप्तान Mitchell Santner
फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है,क्योंकि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने यह भी कहा कि यहां के दर्शकों का उत्साह देखने लायक था,जिन्होंने मैच को खूब एंजॉय किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. सैंटनर ने माना कि उनकी टीम ने सुपर-8 से लेकर सेमीफाइनल तक कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया.
भारत ने रचा इतिहास,फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया बड़ा स्कोर
टीम इंडिया ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई,जबकि संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 7 ओवर में भारत का स्कोर 98 रन तक पहुंचा दिया.हालांकि, इसके बाद रचिन रवींद्र ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.

