औषधीय पौधों के संरक्षण की पहल, DC-SP ने किया हर्बल गार्डन का शुभारंभ

पाकुड़: समाहरणालय परिसर में आयुष विभाग की पहल पर स्थापित आयुष हर्बल गार्डन का उद्घाटन किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी...

पाकुड़: समाहरणालय परिसर में आयुष विभाग की पहल पर स्थापित आयुष हर्बल गार्डन का उद्घाटन किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया.

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आयुष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिलेभर में घूमकर लोगों को आयुष पद्धतियों, योग और औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करेगा.

Also Read: देश में इच्छा-मृत्यु का अधिकार पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का निधन, 13 साल के कष्टों का हुआ अंत

आयुष और प्राकृतिक चिकित्सा पर जोर

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि हर्बल गार्डन की स्थापना एक सराहनीय पहल है, जो लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और औषधीय पौधों के प्रति जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का महत्व लगातार बढ़ रहा है और आयुष प्रणाली इसमें अहम भूमिका निभा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि हर्बल गार्डन के माध्यम से लोगों को औषधीय पौधों की उपयोगिता, संरक्षण और दैनिक जीवन में उनके प्रयोग की जानकारी मिलेगी.

स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश

एसपी निधि द्विवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग और आयुष पद्धतियों को अपनाना जरूरी है. जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस गार्डन और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियों से जोड़ा जाएगा और औषधीय पौधों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *