रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से मेन रोड स्थित आनंद मई आश्रम में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुड़ी और सचिव अर्चना त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

जरूरतमंद लोगों को दी गई दवाइयां
मेडिकल कैंप में आश्रम में आने वाले लोगों की शुगर, बीपी, बीएमआई समेत अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई. जरूरतमंद लोगों को आयरन की गोलियां भी दी गईं, ताकि उनकी सेहत बेहतर रह सके. क्लब की ओर से आश्रम में आने वाले लोगों को साफ पानी मिले, इसके लिए वहां एक्वागार्ड वाटर प्यूरिफायर भी लगाया गया.
इस मौके पर कैंप में सेवा दे रहे डॉक्टरों और आश्रम की देखभाल करने वाले सदस्यों को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में क्लब की आईपीपी दीपा चौहान, वाइस प्रेसिडेंट नीता शेखर, आईएसओ निशी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य देबजानी सान्याल और क्लब एडिटर अनीता जायसवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: रांची में गैस सिलेंडर की कमी पर प्रशासन सख्त: 25 दिन पहले करें बुकिंग, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

