रांची में होगा मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग

रांची: राज्य में चुनावी प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आगामी 2 से 3 सितंबर...

_voter registration
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रांची: राज्य में चुनावी प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आगामी 2 से 3 सितंबर 2026 तक रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय की.

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ, शोधार्थी और प्रबुद्ध जन भाग लेंगे. ऐसे में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए.

सम्मेलन के लिए आमंत्रित किए गए शोध-पत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सम्मेलन के लिए शोध-पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिसके तहत एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. प्राप्त एब्सट्रैक्ट की स्वीकृति की सूचना 17 मई 2026 तक दी जाएगी. इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को 24 जुलाई 2026 तक अपना पूर्ण शोध-पत्र जमा करना होगा.

उन्होंने अधिक से अधिक शोधार्थियों और विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सम्मेलन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और विषयों की सूची के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.icvrvr.org जारी की गई है, जहां इच्छुक प्रतिभागी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. इनमें सेंट जेवियर्स कॉलेज के डॉ. बी.के. सिन्हा और डॉ. आशुतोष कुमार पाण्डेय तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आलोक गुप्ता एवं डॉ. अपर्णा शामिल थे. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से मतदाता पंजीकरण प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और वैश्विक अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष जोर रहेगा.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम का बड़ा कदम : हरेक वार्ड कार्यालयों में दी जा रही अच्छी सुविधा, तेजी से हो रहा काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *