Ranchi : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे देश समेत झारखंड में नारी शक्ति का उत्सव मनाया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को बधाई दी है. महिलाओं के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी माताएं और बहनें केवल एक परिवार की शक्ति तक सीमित नहीं हैं. वे समाज और राज्य की प्रगति की सबसे मजबूत आधारशिला हैं. आज का दिन उनके उसी परिश्रम, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प को समर्पित है, जिसके बल पर वे हर क्षेत्र में अपनी एक नई और विशिष्ट पहचान बना रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की मंईयां संघर्ष और स्वाभिमान का दूसरा नाम है. राज्य सरकार उनके विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हमारी आधी आबादी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और अपने सपनों को साकार कर सके.


