इंडक्शन पर बार-बार टेम्परेचर बदलना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

News Desk: आजकल किचन में इंडक्शन कुकटॉप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह अब सिर्फ एक ऑप्शन नहीं रहा, बल्कि हर...

News Desk: आजकल किचन में इंडक्शन कुकटॉप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह अब सिर्फ एक ऑप्शन नहीं रहा, बल्कि हर घर में जरूरत बनता जा रहा है. LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और बार-बार होने वाली सप्लाई की कमी ने लोगों को परेशान कr दिया है. इसी कारण कई घरों में अब लोग पारंपरिक गैस चूल्हों की जगह इंडक्शन कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं.

इंडक्शन चूल्हा सिर्फ खाना जल्दी पकाने में मदद नहीं करता, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत भी कम करता है. लेकिन अक्सर लोग एक आम गलती कर बैठते हैं—बार-बार टेंपरेचर बदलना. सवाल यह उठता है कि क्या यह आदत सही है या गलत? आइए, जानते हैं इसके पीछे की वजहें और एक्सपर्ट की सलाह.

बार-बार इंडक्शन का ताप बदलना: सही या गलत?

इंडक्शन कुकटॉप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप अपनी जरूरत के मुताबिक पावर को एडजस्ट कर सकते हैं. यानी खाना बनाते समय तापमान कम-ज्यादा करना बिल्कुल सामान्य और सुरक्षित है.

जब आप पावर कम करते हैं, तो इंडक्शन बिजली की खपत भी कम कर देता है. इसके अलावा, अगर बर्तन पहले से गर्म हो गया है, तो उसे लगातार हाई टेम्परेचर पर रखने की जरूरत नहीं रहती. यह तरीका न केवल खाना सुरक्षित रखता है, बल्कि ऊर्जा की बचत भी करता है.

हर डिश के लिए अलग तापमान: इंडक्शन के सही इस्तेमाल की टिप्स

हर बार इंडक्शन का ताप बदलना हमेशा समझदारी नहीं होती. उदाहरण के लिए, ग्रेवी वाली सब्जियां धीमी और बराबर आंच पर बेहतर बनती हैं, जबकि फ्राई या तड़का शुरू में हाई और बाद में मीडियम पावर पर सही रहता है.

इसका मतलब है कि हर रेसिपी के हिसाब से पावर सेट करना बहुत जरूरी है. वहीं, बिना वजह बार-बार तापमान बदलना सही नहीं माना जाता.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *