जमशेदपुर: हमले में घायल सन्नी का ईलाज के दौरान मौत, मुआवजा व कार्रवाई के लिये परिजन ने किया हंगामा

  जमशेदपुर: भुइयांडीह छायानगर में गोली व चापड़ के हमले से घायल हुआ जगन्नाथ पुष्टि उर्फ सन्नी पुष्टि का गुरुवार को ईलाज...

 

जमशेदपुर: भुइयांडीह छायानगर में गोली व चापड़ के हमले से घायल हुआ जगन्नाथ पुष्टि उर्फ सन्नी पुष्टि का गुरुवार को ईलाज के दौरान टीएमएच में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सन्नी की मौत की सूचना पर उसके घरवाले व बस्तीवासी टीएमएच पहुंचे. गुस्साये परिजन ने हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजा के लिये टीएमएच परिसर में हंगामा किया. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दलबल के साथ टीएमएच पहुंचे. उन्होंने समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया. परिजन के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है. परिवार की जिम्मेवारी सन्नी पुष्टि पर थी. सन्नी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

ALSO READ: 48 घंटे बाद भी नहीं मिला हिमांशु, दीपाटोली में लापता किशोर को लेकर परिवार बेहाल

पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करे. इसके अलावा घरवालों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाये. परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे. इस मामले को लेकर करीब दो घंटे तक टीएमएच में गहमा-गहमी बनी रही. शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है. इधर, जानकारी के अनुसार टीएमएच में सन्नी पुष्टि के ईलाज का बिल 1.09 लाख हो गया है. बिल को चुकाने में सन्नी पुष्टि के घरवाले असमर्थ हैं. घरवालों ने पुलिस प्रशासन से बिल माफ कराने की भी मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *