जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने गिनाए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधान और लाभ, कहा- बदलेगा भारत का लोकतांत्रिक चेहरा

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारत...

Purnima Sahu
प्रेस कॉन्फ्रेंस करतीं विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम आरक्षण के प्रावधान के साथ महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति निर्माता’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है.

विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करेगा अधिनियम

विधायक ने बताया कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है.  इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में भी एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान है.

पूर्णिमा साहू ने कहा, “महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण सिर्फ प्रतिनिधित्व का सवाल नहीं है. यह तय करता है कि देश किस प्रकार का समाज बनाना चाहता है. जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो समाज के हर वर्ग को लाभ मिलता है.” वैश्विक शोध का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से नीति निर्माण में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और बाल कल्याण जैसे मुद्दों पर अधिक ध्यान दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: JSSC का बड़ा खुलासा: प्रश्न पत्र लीक का दावा निकला फर्जी, 159 अभ्यर्थी ब्लैकलिस्ट, मात्र 4 प्रश्न आंशिक रूप से हुए मैच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *