जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना हुई है.अस्पताल...

Oplus_16908288

जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना हुई है.अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4:00 बजे की है. जैसे ही मरीज के नीचे गिरने की आवाज आई, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मी और अस्पताल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मरीज की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान जमशेदपुर के परसुडीह निवासी के रूप में हुई है. उसे बीते 16 मार्च को इलाज के लिए एमजीएम के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार, वह एचआईवी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था और मानसिक रूप से काफी तनाव में था, हालांकि, बीमारियों को लेकर अभी तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मरीज की मां उसे बचाने की कोशिश कर रही थी, बताया जा रहा है कि जब मरीज चौथी मंजिल की रेलिंग के पास गया, तो उसकी मां ने उसे रोकने और पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन बीमारी की हताशा और अवसाद के कारण उसने अपनी मां की बात नहीं सुनी और नीचे कूद गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *