एक महीने से फरार चल रहे दरोगा को झारखंड ACB ने पकड़ा, रिश्वतकांड से जुड़ा है कनेक्शन

गुमला/रांची: एक महीने से फरार चल रहे दरोगा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने शनिवार को गुमला जिले...

गुमला/रांची: एक महीने से फरार चल रहे दरोगा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने शनिवार को गुमला जिले के चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी रिश्वतखोरी के उसी मामले से जुड़ी है, जिसमें एक महीने पहले तत्कालीन थाना प्रभारी को रंगे हाथों पकड़ा गया था.

एक महीने फरार चल रहे थे दरोगा अशोक कुमार

जानकारी के अनुसार दरोगा अशोक कुमार गिरफ्तारी के डर से पिछले लगभग एक महीने से फरार चल रहे थे. एसीबी की टीम लगातार उनके ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गुमला में छापेमारी की और उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची स्थित एसीबी मुख्यालय लाया गया, जहां लंबी पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

भ्रष्टाचार का यह खेल करीब एक महीने पहले उजागर हुआ था, जब 30 हजार की रिश्वत लेते चैनपुर थाना के तत्कालीन प्रभारी शैलेश कुमार को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि शैलेश कुमार ने गिरफ्तारी से महज तीन दिन पहले ही थाने का प्रभार संभाला था. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि रिश्वत के इस लेन-देन में तत्कालीन प्रभार में तैनात दरोगा अशोक कुमार की भी मुख्य भूमिका थी. साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी ने उन्हें भी आरोपी बनाया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *