रांची: झारखंड में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्य सरकार के मंत्रियों और गठबंधन के नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर सियासत गरमा गई है. मंत्रियों के रिक्शे से विधानसभा पहुंचने और प्रदर्शन करने को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से दिखावा और नौटंकी करार दिया है.

Also Read : EXCLUSIVE: झारखंड: पुलिस के पास पांच, तीन और दो साल से अधिक समय के 8548 मामले अनुसंधान के लिए लंबित
तरक्की देख कांग्रेस के पेट में हो रहा दर्द:बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के विरोध प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों या किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है.उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के पास अगले एक महीने तक के लिए पर्याप्त रिजर्व है और भंडारण बढ़ाने की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. चाहे कोरोना का संकट हो या वैश्विक युद्ध की स्थिति, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है.

Also Read : साहिबगंज: लापता दो सगे भाइयों के शव गंगा से बरामद, पूरे गांव में पसरा मातम
स्वास्थ्य के लिए अच्छा
मंत्रियों के रिक्शे से आने पर चुटकी लेते हुए मरांडी ने कहा कि अगर मंत्री रोज रिक्शा से आएं, तो इससे झारखंड का भला होगा, उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और अखबारों में उनकी अच्छी तस्वीरें भी छपेंगी.असल में देश की तरक्की देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है.
Also Read : रांची: केंद्र के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अनोखा विरोध, रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री
भ्रम फैलाना कांग्रेस का चरित्र: नीरा यादव
बीजेपी विधायक नीरा यादव ने भी गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं. मंत्रियों का रिक्शा से आना केवल एक दिखावा है, जिससे कांग्रेस का असली चरित्र सामने आता है.उन्होंने जनता को आगाह किया कि इस पार्टी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है.

