झारखंड: देवघर और बोकारो में पेड़ से लटके मिले शव

      रांची: झारखंड के दो अलग-अलग जिलों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पहली घटना...

 

 

 

रांची: झारखंड के दो अलग-अलग जिलों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पहली घटना देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में सामने आई है.

देवघर: बागा पातर पहाड़ी मार्ग पर मिला शव:

जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहरा जोड़ी मोड़ के पास स्थित बागा पातर पहाड़ी मार्ग पर रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

 बोकारो: तालाब किनारे युवक का फंदे से लटका मिला शव:

दूसरी ओर, बोकारो के सेक्टर 9 स्थित हरला थाना क्षेत्र के रामडीह मोड़ के पास एक तालाब के किनारे युवक का शव पेड़ से लटका मिला. सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर हरला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. यहां भी मृतक की पहचान एक चुनौती बनी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *