रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी ) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज्य के छह प्रमुख जिलों में यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा अभ्यर्थियों की शिक्षण क्षमता, शोध अभिरुचि और उनके चयनित विषयों में गहराई की परख करेगी. इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक और आईरिस स्कैनिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा.
परीक्षा का स्वरूप
कुल समय: 3 घंटे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक. पेपर वन में 50 प्रश्न (100 अंक) होंगे, जो टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस पर आधारित होंगे. पेपर टू में अभ्यर्थी के मुख्य विषय से संबंधित 100 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे.
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
• परीक्षा केंद्र: रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), हजारीबाग और देवघर जिलों में केंद्र बनाए गए हैं.
• प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक,दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है.
• डिजिटल चेक-इन: पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की जाएगी.
• सख्ती: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
• नो पोस्टल सर्विस: एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड किए जा सकेंगे, डाक से कोई कार्ड नहीं भेजा जाएगा.
Read Also: पलामू: पिपरहिया तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
महत्वपूर्ण तिथियां
• परीक्षा की तिथिः26 अप्रैल 2026 (रविवार)
• केंद्र आवंटन सूची जारी होने की तिथिः 15 अप्रैल
• एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरूः22 अप्रैल
