Ranchi: आम आदमी पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एक्साइज कांस्टेबल कंपटीटिव परीक्षा 2023 में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने, पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच और भविष्य में जेएसएससी और जेपीएससी की सभी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु ठोस सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की.
Also Read: सैलरी की डिलीवरी अटकी, झारखंड के सरकारी दफ्तरों में खाली जेब और फुल इंक्वायरी का खेल
साजिश का आरोप, सिस्टम एरर से इनकार
तकनीकी गलती नहीं, यह सुनियोजित साजिश है. प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल एक सिस्टम एरर नहीं है. प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा ने कहा सैकड़ों अभ्यर्थियों के पेपर 2 में उनकी क्षेत्रीय भाषा को बिना सहमति के बदल दिया गया. सुधार के आवेदन के बावजूद त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड जारी करना यह दर्शाता है कि यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ एक सुनियोजित खिलवाड़ है.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता
प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम मिश्रा (प्रदेश सचिव), प्रभात शर्मा (मीडिया प्रभारी), राजेश लिंडा (जोनल पर्यवेक्षक) और लक्ष्मण सिंह शामिल थे.
