रांची: झारखंड सरकार ने नक्सली हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता पहुंचाने की दिशा में एक संवेदनशील कदम उठाया है. राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुमला और लोहरदगा जिले के तीन प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की राशि को मंजूरी देते हुए संबंधित जिले के डीसी को आदेश जारी कर दिया है.

Also Read : अपराधियों व घोटालेबाज पर निगरानी रखने में भी फेल हो रही पुलिस
जाने किन्हें मिली सहायता?:
गुमला जिले के कुरकुरा थाना
क्षेत्र के रहने वाले पुरंदर सिंह की 12 मई 2021 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. उनकी पत्नी लीलावती कुमारी को सरकार की ओर से सहायता प्रदान की गई है. इसी तरह कामडारा थाना क्षेत्र के संजय कुमार सिंह 15 अक्टूबर 2019 को नक्सली हिंसा का शिकार हुए थे. उनकी पत्नी कविता देवी को मुआवजे की राशि सौंपी गई है. इसके अलावा लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार की मौत भी नक्सली हमले में हुई थी. उनकी पत्नी प्रतिमा देवी को सरकार ने एक लाख रुपये का अनुदान दिया है.

