झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए कृषि गणना कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति का मौका

  रांची: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि गणना कार्यों की निगरानी...

 

रांची: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि गणना कार्यों की निगरानी के लिए कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती विशेष रूप से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए है. कृषि गणना कोषांग में संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक और लेखापाल के तीन पदों पर नियुक्ति होगी. इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से लेकर 30 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है. यानी आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की उम्र 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कंप्यूटर कार्य और टाइपिंग में दक्ष उम्मीदवारों के साथ-साथ, जिनके पास न्यूनतम टीम वर्षों का कृषि गणना कार्यों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसका कुल पूर्णांक 40 अंक होगा.

आवेदक को आवेदन के साथ इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध कोई विभागीय या आपराधिक कार्रवाई लंबित नहीं है. चयनित कर्मियों को मानदेय और भत्ते योजना-सह-वित्त विभाग के संकल्पों (2022 और 2016 के निर्देशों) के अनुरूप देय होंगे.यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधारित होगी और प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए की जाएगी. उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। अधूरे या अस्पष्ट आवेदनों को विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के अस्वीकृत किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *