झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा: होली-ईद से पहले एक साथ आएंगी मंईयां सम्मान योजना की दो किस्त

रांची: त्योहारों के सीजन में खुशियों को दोगुना करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के...

रांची: त्योहारों के सीजन में खुशियों को दोगुना करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है. होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए सरकार ने घोषणा की है, कि पात्र महिलाओं को जनवरी और फरवरी माह की बकाया राशि एकमुश्त उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी.

दो महीनों की किस्त एक साथ होगी जारी

आमतौर पर योजना की राशि हर महीने किस्तों में दी जाती है, लेकिन मार्च के महीने में होली और ईद का त्योहार होने के कारण महिलाओं के खर्च बढ़ जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दो महीनों की किस्त एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी वित्तीय चिंता के त्योहार मना सकें.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: सरकारी निरीक्षण के दौरान भारी हंगामा, सीओ के साथ हाथापाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *