झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी आज सेवानिवृत्त हो गए. उन्होंने लगभग साढ़े चार वर्षों तक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी आज सेवानिवृत्त हो गए. उन्होंने लगभग साढ़े चार वर्षों तक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने 8 अक्टूबर 2021 को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था. अपने कार्यकाल के दौरान वे कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए जाने जाते रहे.

न्यायिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी दिया योगदान

हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने से पहले वे झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक और लॉ यूनिवर्सिटी (NSUJL) में प्रभारी कुलपति के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.

Also Read: बजट सत्र: हमारे मां-बाप ने कोदो खिलाकर नहीं पढ़ाया है, हम भी ज्ञान रखते हैं: नीरा यादव

इलाहाबाद हाई कोर्ट से शुरू किया न्यायिक सफर

जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी. वर्ष 2000 से 2011 तक उन्होंने भारतीय रेलवे के अधिवक्ता के रूप में कार्य किया. इसके साथ ही उच्च न्यायालय में दीवानी, श्रम, संवैधानिक और सेवा से जुड़े मामलों में वकालत भी की.

एडवोकेट एसोसिएशन ने किया सम्मान

आज उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, जो उनके व्यक्तित्व और लोकप्रियता को दर्शाता है. कार्यक्रम में चीफ जस्टिस एस. एम. सोनक सहित कई न्यायाधीश भी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *