Ranchi: हूल विद्रोह के अमर नायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर आज पूरा राज्य उन्हें नमन कर रहा है. राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि इस धरती के वीरों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए तब बिगुल फूंका था, जब देश में आजादी का सपना भी अंकुरित नहीं हुआ था.
यह भी पढ़ें : वेतन संकट से जूझ रहा झारखंड, 2.75 लाख कर्मचारी प्रभावित, सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप
संघर्ष और स्वाभिमान का मार्ग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध जो लड़ाई लड़ी, वह हमें आज भी संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. उन्होंने वीर शहीदों के योगदान को भारत के इतिहास के पन्नों में अमिट बताया और कहा कि आज लाखों लोग उनकी जन्मस्थली और शहादत स्थलों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं. इन वीर सपूतों के जन्म और उनके द्वारा दी गई दिशा के कारण आज न केवल आदिवासी समुदाय, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस करता है.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह: रिश्वत लेते इंजीनियर को एसीबी ने किया गिरफ्तार
