झारखंड नगर निकाय चुनाव: कहीं भी दिखे गड़बड़ी तो तुरंत करें इन नंबरों पर शिकायत

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष...

help line
help line

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है.इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है.चुनाव के दौरान यदि किसी भी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था, गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो मतदाता अब सीधे आयोग को इसकी सूचना दे सकते हैं.

इन नंबरों पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत:

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.गड़बड़ी की सूचना देने के लिए नागरिक नीचे दिए गए नंबरों का उपयोग कर सकते हैं.यदि आपको मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है या केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं की कमी है, तो आप रांची के कंट्रोल रूम नंबर 1950 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.

– मुख्य हेल्पलाइन नंबर: 8987791131

– वैकल्पिक नंबर: 8987791131

– रांची कंट्रोल रूम (टोल-फ्री): 1950

Read Also: झारखंड: 48 निकाय क्षेत्रों के 4304 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू शुरू हुई वेटिंग, 6124 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

प्रशासन की अपील: निर्भीक होकर करें मतदान:

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नागरिकों से अनुरोध है कि वे एक जागरूक मतदाता की भूमिका निभाएं और लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने में मदद करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *