झारखंड पुलिस अलर्ट: युद्ध के हालातों के बीच गैस, डीजल व पेट्रोल की जमाखोरी और अफवाहों पर नकेल, जिलों को विशेष चौकसी के निर्देश

रांची: वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के...

रांची: वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी में जुट गई है.
डीजीपी कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों, विशेषकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित सभी एसपी को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय को अंदेशा है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण आम जनता के बीच पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी का डर पैदा हो सकता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व अव्यवस्था फैला सकते हैं.

जमाखोरी और कालाबाजारी पर रहेगी पैनी नजर:

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे, रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और वैध भंडारण केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन के दौरान विशेष सुरक्षा और निगरानी रखें. सभी गोदामों और खुदरा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं.

सोशल मीडिया और अफवाहों पर डिजिटल स्ट्राइक:

मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और फेक न्यूज को सबसे बड़ी चुनौती माना है. पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जाए. भ्रामक समाचार या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए. जिला स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर गलत सूचनाओं के प्रकाशन पर रोक लगाई जाए.

प्रशासनिक सख्ती और धारा 163 का प्रयोग:

विधि-व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस को आवश्यकतानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, जिला स्तर पर डीसी और अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने को कहा गया है.किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए थाना स्तर पर होने वाली हर गतिविधि की रिपोर्ट डीजी कंट्रोल को भेजने का निर्देश दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *