झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली होगी हाईटेक: DSP और वरीय अधिकारियों को मिलेंगे ऑल-इन-वन कंप्यूटर और कलर प्रिंटर

रांची: झारखंड पुलिस विभाग अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है....

रांची: झारखंड पुलिस विभाग अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है. डीजीपी कार्यालय, झारखंड द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात डीएसपी और उनसे वरीय स्तर के अधिकारियों के लिए नए तकनीकी उपकरण खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

इन उपकरणों की होगी खरीदारी:

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अधिकारियों के कार्यालय कार्यों को सुगम बनाने के लिए ऑल-इन-वन कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन की खरीददारी की जाएगी. यह आदेश रांची, धनबाद और जमशेदपुर के एसएसपी सहित राज्य के सभी एसपी को भेजा गया है. इसके दायरे में झारखंड जगुआर, जंगल वारफेयर स्कूल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सीआईडी, विशेष शाखा, और विभिन्न प्रशिक्षण विद्यालय भी शामिल हैं.

ALSO READ: पलामू: 7 और 8 अप्रैल को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन, भव्य आयोजन की तैयारी

एक सप्ताह के भीतर मांगी गई रिपोर्ट:

आईजी प्रोविजन ने सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले, वाहिनी या इकाई में तैनात पात्र अधिकारियों के नाम और उन्हें आवश्यक उपकरणों की विवरणी जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं.

यह जानकारी विभाग की आधिकारिक ईमेल आईडी (ig-prov@jhpolice.gov.in) पर एक सप्ताह के भीतर भेजने का आदेश दिया गया है, ताकि खरीद की प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके. इस पहल का मुख्य उद्देश्य फील्ड और कार्यालयों में तैनात उच्चाधिकारियों को बेहतर संसाधन प्रदान करना है, जिससे दस्तावेजीकरण, जांच रिपोर्ट तैयार करने और अन्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी आए. आधुनिक फोटोकॉपी और कलर प्रिंटिंग की सुविधा होने से महत्वपूर्ण फाइलों के प्रबंधन में भी आसानी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *