झारखंड पुलिस में पदोन्नति: ग्रेजुएशन पास सिपाही के लिए विभागीय परीक्षा व 2017 बैच के दरोगा की दूसरी लिस्ट जारी करने की मांग

रांची: ग्रेजुएशन पास सिपाही के लिए विभागीय परीक्षा और 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर की दूसरी लिस्ट जारी करने की अपील की...

एआई सांकेतिक तस्वीर

रांची: ग्रेजुएशन पास सिपाही के लिए विभागीय परीक्षा और 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर की दूसरी लिस्ट जारी करने की अपील की गई है. यह अपील विधायक जयराम कुमार महतो ने विधानसभा के शून्य काल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष की गई है. यह अपील पुलिस विभाग में कार्यरत जवानों की समस्याओं और उनके करियर की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं.

2017 बैच के दरोगा के लिए सीमित विभागीय परीक्षा की दूसरी लिस्ट जारी करने की मांग 

साल 2017 में आयोजित हुई सब इंस्पेक्टर की सीमित विभागीय परीक्षा की सेकेंड लिस्ट अब तक जारी नहीं होने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया है. इसके अलावा मैट्रिक पास कांस्टेबलों के लिए पहले की तरह ही नियमित रूप से पीटीसी ट्रेनिंग संचालित करने का आग्रह किया गया है.

ग्रेजुएट पास कांस्टेबलों के लिए विभागीय परीक्षा 

मुख्यमंत्री से किए अपील में कहा गया है, कि वर्तमान में विभाग में कई ऐसे कांस्टेबल हैं जो स्नातक पास हैं. उनके लिए सीमित विभागीय परीक्षा को पुन प्रारंभ करने की मांग की गई है. इससे योग्य और शिक्षित जवानों को सीधे उच्च पदों पर पदोन्नति का अवसर मिलेगा, जिससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: बिरनी में अपराधियों ने काम से लौट रहे युवक को जंगल में मारी गोली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *