झारखंड को राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी, खेलगांव में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

रांची : झारखंड के लिए बड़ी खेल उपलब्धि सामने आई है. Sikokai All India Open Karate Championship की मेजबानी राज्य को सौंपी...

रांची : झारखंड के लिए बड़ी खेल उपलब्धि सामने आई है. Sikokai All India Open Karate Championship की मेजबानी राज्य को सौंपी गई है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 3 मई तक रांची के खेलगांव में आयोजित होगी, जहां देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी, कोच, रेफरी और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. यह जिम्मेदारी दिल्ली के Talkatora Stadium में आयोजित पांचवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दौरान झारखंड को दी गई.

कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता Karate India Organization के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी. ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां शुरू की जाएंगी. चैंपियनशिप की तारीखों की घोषणा के साथ पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन और South Asian Karate Federation के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा ने लॉन्च किया.

अंतरराष्ट्रीय जज और खिलाड़ी भी होंगे शामिल

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में संगठन से संबद्ध सभी शैलियों के खिलाड़ी भाग लेंगे. विश्व कराटे संघ से जुड़े जज और रेफरी भी मौजूद रहेंगे, जबकि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम में क्योशी संजीव जांगड़ा, क्योशी मुतुम बंकिम सिंह, क्योशी नगेन बोंगजांग, क्योशी अभय कुमार और शिहान अखिलेश रावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

जल्द बनेगी आयोजन समिति

आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा. रेंशी किस्पोट्टा ने भरोसा जताया कि झारखंड इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी सफलतापूर्वक कर देशभर में अपनी खेल क्षमता का परिचय देगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *