झारखंड: 48 निकाय क्षेत्रों के 4304 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू शुरू हुई वोटिंग,6124 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला.

रांची: झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में नगर सरकार के लिए सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4304...

रांची: झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में नगर सरकार के लिए सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4304 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग सुबह के सात बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगी. इस दौरान राज्य के 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 लाख 07 हजार 203 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 21 लाख 26 हजार 227 है, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 है.गैर दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में मतदाता मेयर और पार्षद के लिए वोट कर रहे है.खास बात यह है कि इस बार का चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा है. हालांकि, सभी पार्टियों ने किसी न किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन जरूर दिया है.

6124 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला:

मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 प्रत्याशी मैदान में है, जबकि 5562 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. सभी 6124 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य शाम पांच बजे 8678 मत पेटियों में कैद हो जाएगा. इस बार राज्य में नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत में चुनाव हो रहा है. मेयर और अध्यक्ष के 48 पदों और वार्ड परिषदों के 1042 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वहीं 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं,जबकि तीन वार्डों में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया.

चुनाव में गड़बड़ी दिखे तो यहां पर करें शिकायत:

चुनाव में गड़बड़ी होने पर आम नागरिक राज्य निर्वाचन आयोग को अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है. आम नागरिक 8987791131 और 8987791131 पर कॉल कर चुनाव में गड़बड़ी की सूचना दे सकते है. इसके अलावा मतदान करने में और सुविधा हो रही है तो शिकायत के लिए रांची के कंट्रोल रूम नंबर 1950 पर फोन करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *