रांचीः झारखंड की बेटी सुदीपा दत्ता ने अपने मेहनत से यूपीएससी की परीक्षा में 41 वां रैंक हासिल किया है। सुदीपा दत्ता मूल रूप से दुमंका के कुमड़ाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। सुदीपा दत्ता ने तीसरे प्रयास सफलता हासिल की है। इससे पहले एक बार साक्षात्कार तक पहुंची थीं। सुदीपा ने दुमका में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी की।


