बुंडू: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने बुंडू नगर समिति के गठन को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार 24 जनवरी 2026 को बुंडू में आयोजित बैठक में पारित प्रस्ताव के आलोक में नगर समिति के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है.

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार बबलू कुंडू को नगर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप स्वांसी, असरद अंसारी, रूपेश मछुआ, सूरज प्रकाश भगत तथा सहदेव महतो को जिम्मेदारी दी गई है. नगर समिति के सचिव के रूप में गणेश मांझी को नियुक्त किया गया है. संगठन सचिव के रूप में राकेश कुमार भगत, संतोष तांती तथा दिनेश जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा शिवु प्रजापति को कोषाध्यक्ष तथा रिशांत हलदार को मीडिया सदस्य बनाया गया है. यह आदेश झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. आदेश में नवगठित नगर समिति के पदाधिकारियों को संगठन विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: खरसावां हल्दी प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण, इकाई के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

