रांची: आज निकाय चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच लोकतंत्र की मर्यादा उस समय तार-तार हो गई, जब एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मतदान केंद्र पर ही आपस में भिड़ गए.

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
घटना वार्ड नंबर 18 की है जहां कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता उर्फ छोटू और पार्षद प्रत्याशी सोमवीत माजी आपस में ही भिड़ गए. सुबह करीब 10:30 बजे जब मतदान अपने पूरे शबाब पर था, तभी कांग्रेस और JMM के नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हुई.
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. सोमवीत एवं राजेश गुप्ता को बूथ से बाहर करने के और स्थिति नियंत्रित करने के बाद मतदान दोबारा शुरू करा दिया गया है.

