हजारीबाग में रामनवमी के उल्लास के बीच मातम: मुखिया के भाई की भुजाली से मारकर हत्या, एक और युवक के सीने में मारा चाकू

  हजारीबाग: रामनवमी के पावन अवसर पर जहां पूरा हजारीबाग जिला भगवान श्री राम की भक्ति में सराबोर है, वहीं कुछ हिंसक...

Oplus_16908288

 

हजारीबाग: रामनवमी के पावन अवसर पर जहां पूरा हजारीबाग जिला भगवान श्री राम की भक्ति में सराबोर है, वहीं कुछ हिंसक घटनाओं ने उत्सव के रंग में भंग डाल दिया. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

गदोखर में मुखिया के भाई की नृशंस हत्या:

सबसे बड़ी घटना कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम गदोखर में घटी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात गांव में निकले रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (उर्फ रामा साव, 40 वर्ष) पर भुजाली से हमला कर दिया गया. हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और तनाव पसरा हुआ है.

शहर में चाकूबाजी युवक रिम्स रेफर:

वहीं, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और अन्य क्षेत्रों में भी हिंसक घटनाएं सामने आईं. शहर में निकले एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया. घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है.

जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास तेज:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है. कटकमसांडी के देवरात्रि अस्पताल में सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *