News Desk:ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सुख,धन,ज्ञान और अच्छे भाग्य का ग्रह माना जाता है.11 मार्च 2026 को गुरु मिथुन राशि में वक्री से निकलकर मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे.पिछले कुछ महीनों से गुरु की वक्री चाल के कारण कई लोगों के कामों में देरी और रुकावट आ रही थी.अब गुरु के सीधा चलने से हालात धीरे-धीरे बेहतर हो सकते हैं.माना जाता है कि जब कोई ग्रह वक्री होता है तो काम पूरे होने में समय लगता है,लेकिन जब वही ग्रह मार्गी होता है तो चीजें आसान होने लगती हैं.गुरु के मार्गी होने से करियर,पैसा,पढ़ाई और शादी से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.कई लोगों के रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

गुरु के मार्गी होते ही इन राशियों की चमकेगी किस्मत:
मेष राशि
गुरु के मार्गी होने से मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल हो सकता है.आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा,जिससे रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे.नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग भी बन सकते हैं.कुल मिलाकर यह समय नए अवसर और प्रगति के संकेत दे सकता है.
मिथुन राशि
गुरु का आपकी ही राशि में मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए खास लाभकारी माना जा रहा है.इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क बनने की संभावना है,जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
वृषभ राशि
गुरु के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.निवेश से फायदा मिल सकता है और परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना भी बन सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस समय भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है.धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं.वहीं छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.रचनात्मक कामों में पहचान बढ़ सकती है और प्रेम या विवाह से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
गुरु को मजबूत करने के उपाय
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें.
- पीली वस्तुएं जैसे केला या चने की दाल दान करें.
- माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं.
- मंत्र का जाप करें: “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:”
ज्योतिष के अनुसार 11 मार्च से 2 जून 2026 तक का समय नए काम शुरू करने और सफलता पाने के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है.

