Jamshedpur: किन्नर समाज के सदस्यों ने जिला मुख्यालय तक रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए.
महामंडलेश्वर अमरजीत किन्नर का बयान
महामंडलेश्वर अमरजीत किन्नर ने कहा कि समुदाय सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान निर्णय को मानने के लिए तैयार नहीं है. उनका कहना है कि भारत में किन्नर संख्या में कम हैं और पहचान सुरक्षित रखने के लिए शीर्ष अदालत का निर्देश व्यावहारिक नहीं है.
Also Read: टेंडर घोटाला के दो आरोपियों ने ED कोर्ट में किया सरेंडर
नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल
प्रदर्शन के दौरान “भीख में आजाद हीं, लड़के लेंगे आज़ादी” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे इलाके में माहौल गरमा गया.
पहचान और अधिकारों को लेकर मांग
किन्नर समाज की मांग है कि पहचान और अधिकार से जुड़े मामलों में समुदाय की वास्तविक परिस्थिति को ध्यान में रखा जाए.
