कोडरमा: पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या, बोरे में बंद मिला शव

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से चल रहे एक रहस्यमयी लापता मामले का बेहद खौफनाक अंत हुआ....

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से चल रहे एक रहस्यमयी लापता मामले का बेहद खौफनाक अंत हुआ. तिलैया बस्ती निवासी प्रीति सोनी का शव सोमवार को रांची-पटना रोड स्थित सतपुलिया के पास एक बोरे से बरामद किया गया. मृतका के परिजनों ने उसके पति पवन सोनार पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह (राजधनवार) की रहने वाली प्रीति सोनी अपने पति पवन सोनार के साथ तिलैया बस्ती में किराये के मकान में रहती थी. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पवन ने कथित तौर पर मसाला पीसने वाली सिलवट (सीलपट) से प्रीति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: झारखंड में ड्रग्स कारोबार पर हाईकोर्ट सख्त, CID ने रोकथाम के लिए पेश किया खाका

हत्या के बाद फोन कर मामा को दी जानकारी

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति पवन ने हत्या करने के बाद खुद ही मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार को फोन किया. पवन ने फोन कर कहा कि प्रीति ने मुझे बेलन से मारा, जिसके जवाब में मैंने जब उसे मारा तो उसका सिर सीलपट से टकरा गया और उसकी मौत हो गई.

इस कबूलनामे के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गया. शनिवार शाम को जब पुलिस पहली बार किराये के मकान पर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला. रविवार को मृतका की मां सोनू देवी ने थाने में मामला दर्ज कराया. सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सतपुलिया के पास एक संदिग्ध बोरा पड़ा है, जिससे एक हाथ बाहर दिख रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला, तो उसमें प्रीति की लाश बरामद हुई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *