लैंड स्कैम -SC में विनय चौबे की बेल पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

रांची/दिल्ली: हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद IAS...

रांची/दिल्ली: हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.  सुनवाई के दौरान विनय चौबे के अधिवक्ता ने कुछ बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय कर दी.

Also Read : घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम को बेल देने से ACB कोर्ट का इनकार

इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने 6 जनवरी को विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.  इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस मामले में उन्होंने बेल मांगी है, उसमें पिछले वर्ष अगस्त में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. एसीबी ने कांड संख्या 9/2025 के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी ह.।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *