Latehar : लातेहार पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है. एसपी कुमार गौरव निर्देश पर मजिला साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स को उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत पहचान सत्यापित करने के बाद सौंप दिया गया. अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी. मोबाइल मालिकों ने लातेहार पुलिस और साइबर सेल की इस त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की जमकर प्रशंसा की. लातेहार पुलिस ने आम जनता को जागरूक करते हुए बताया कि केंद्र सरकार का CEIR पोर्टल चोरी या गुम हुए मोबाइल को ट्रैक करने और उसे ब्लॉक करने में बेहद प्रभावी है. इस पोर्टल की मदद से पुलिस गुम हुए हैंडसेट के IMEI नंबर को ट्रैक कर पाती है, जिससे मोबाइल मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.


