लातेहार: ईद और सरहुल को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लातेहार: आगामी ईद और सरहुल के त्योहारों को देखते हुए लातेहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश जिले...

लातेहार: आगामी ईद और सरहुल के त्योहारों को देखते हुए लातेहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश जिले में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए विशेष अपील और कड़े निर्देश जारी किए हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान उपद्रव करने वाले या अफवाह फैलाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: एसपी

एसपी कुमार गौरव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ईद और सरहुल के पावन अवसरों को आपसी प्रेम, विश्वास और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाएं. पुलिस ने जोर दिया है कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इसलिए मर्यादा और शांति बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है.

सोशल मीडिया पर तीसरी आंख का पहरा:

पुलिस ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर (एक्स) और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर पुलिस की साइबर सेल 24 घंटे निगरानी रख रही है. भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष बल की तैनाती:

प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया है. यहां विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे शांति समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों का अक्षरशः पालन करें और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें.यदि किसी नागरिक के पास कोई आपत्तिजनक मैसेज, वीडियो या ऑडियो क्लिप आती है, तो उसे आगे न बढ़ाएं. इसके बजाय, इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *