Lava का नया बजट फोन लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Technology News: Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स...

Lava Smartphone
लावा स्मार्टफोन

Technology News: Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में जरूरी फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें बड़ी बैटरी, सिंपल कैमरा और स्मूद डिस्प्ले दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे कॉलिंग, ब्राउजिंग और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त है.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 Pro की कीमत भारत में 7,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा और इसकी सेल Flipkart पर 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

डिस्प्ले

इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहता है. डिवाइस में IP54 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे हल्की धूल और पानी के छींटों से बचाती है.

परफॉर्मेंस

Lava Bold N2 Pro में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. साथ ही वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है.

यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है. कंपनी ने इसमें 1 मेजर अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटो और सोशल मीडिया के लिए अच्छा है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरा दिन आराम से चल सकती है. यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है.

अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमेंडुअल सिम का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से इन CCTV कैमरों पर रोक, खरीदने से पहले जान लें नए नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *