शराब घोटाला: छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को ACB ने किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड शराब घोटाला केस में ACB की कार्रवाई जारी है. झारखंड ACB ने शराब घोटाला से जुड़े केस के प्रमुख...

navin kedia
navin kedia

रांची : झारखंड शराब घोटाला केस में ACB की कार्रवाई जारी है. झारखंड ACB ने शराब घोटाला से जुड़े केस के प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है. नविन केडिया की गिरफ्तारी रांची से हुई है. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ACB कर सकती है पूछताछ

ACB नवीन केडिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर सकती है. नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होनेक के लिए भी कहा था लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था.

नवीन केडिया ने लिया था ट्रांजिट बेल, लेकिन सरेंडर नहीं कर हुआ फरार

झारखंड एसीबी की टीम ने गोवा में छापेमारी कर नवीन केडिया को सात जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था. तब गोवा कोर्ट की ओर से नवीन केडिया को चार दिनों के लिए ट्रांजिट बेल कुछ शर्तों के साथ दी गयी थी. नवीन केडिया को एसीबी के समक्ष 12 जनवरी तक सरेंडर करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, और फरार हो गया था.
कोर्ट की ओर से निर्धारित शर्तों का अनुपालन भी नहीं किया. इस तरह एसीबी की नजर में आरोपी नवीन केडिया फिर से फरार हो गया था. जिसके बाद फिर से उसे गिरफ्तार किया गया.

Read Also: बंगाल चुनाव : 5 लाख से ज्यादा नए वोटर, 100 साल के ऊपर के 6 हजार से ज्यादा मतदाता, CEC ने दी जानकारी

गोवा कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय

इसकी जानकारी मिलने पर एसीबी ने गोवा कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया था.जिससे कि नवीन केडिया द्वारा जमानत के लिए जमा पांच लाख रुपये जब्त कराने की दिशा में कार्रवाई की जा सके. एसीबी के अनुसार पैसे नवीन केडिया के एक रिश्तेदार ने जमा किये थे. ज्ञात हो कि एसीबी ने जांच में घटिया शराब आपूर्ति के लिए नवीन केडिया को दोषी पाया है. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहनेवाला है. उसके गोवा में होने की जानकारी मिलने पर एसीबी की टीम छापेमारी के लिए गोवा पहुंची थी. नवीन केडिया छापेमारी के दौरान गोवा के एक स्पा में मिला था.

Read Also: रांची : समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने पर एसएसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *