सरायकेला: पशुपालन को मिली नई रफ्तार, लाभुकों को मिला पिगरी-गोटरी यूनिट

Saraikela: जिले के नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने...

Saraikela: जिले के नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाभार्थियों के बीच पिगरी एवं गोटरी यूनिट का वितरण किया गया.

लाभार्थियों को मिला सीधा फायदा

कार्यक्रम में चयनित लाभुकों को 1 यूनिट पिगरी और 4 यूनिट गोटरी सौंपी गई. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देना. छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाना. स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है.

Also Read: चक्रधरपुर: सघन टिकट जांच अभियान में 284 मामले दर्ज, वसूला गया ₹2.34 लाख से अधिक का जुर्माना

प्रशिक्षण और जागरूकता पर जोर

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुपालन से जुड़ी जरूरी जानकारी दी. उन्हें पशु आहार प्रबंधन. स्वास्थ्य देखभाल. टीकाकरण. स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए. ताकि यूनिट का समुचित लाभ मिल सके.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पशुधन विकास से न सिर्फ अतिरिक्त आय होगी. बल्कि पोषण स्तर में भी सुधार आएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *