लोहरदगा : डीसी ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया से किया संवाद, कहा- ‘स्कूल रुआर कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों का विद्यालय में होगा नामांकन’

“पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 30वां संस्करण आयोजित Lohardaga: उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आज “पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 30वां...

“पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 30वां संस्करण आयोजित

Lohardaga: उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आज “पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 30वां संस्करण आयोजित हुआ. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि व्यक्ति के जीवन का आधार उसका स्वास्थ्य और शिक्षा है. इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र नियमित तौर पर खुले. सभी मुखिया खुद आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें. भोजन का जो निर्धारित मेन्यू है, वह अवश्य मिले. रोजाना बच्चों को खाने में अंडा जरूर दिया जाना चाहिए. डीसी ने कहा कि स्कूल रुआर-2026 कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत गांव/पंचायत में छूटे हुए बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में किया जाएगा.

सभी खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश

खराब व जल चुके ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को दिया गया. वहीं कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को खराब चापाकलों की मरम्मति का निर्देश दिया गया. साथ ही टूटे हुए खराब चापाकलों को भी मरम्मत करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें : विनोद खोपड़ी जेल ट्रांसफर पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

खरीफ फसल की योजना बनाएं

खरीफ फसल के लिए बेहतर योजना बनाएं. संबंधित लैम्प्स/पैक्स के साथ बैठक करें और इस वर्ष लिए मनचाही फसल बीज का चयन करें. जो इच्छुक लैम्प्स/पैक्स हैं वे प्रस्ताव दे सकते हैं.

बाल-विवाह और डायन प्रथा का करें विरोध

जिला में बाल-विवाह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. डीसी ने कहा कि अगर आपको ऐसे मामलों की सूचना मिलती है तो सूचना अवश्य जिला प्रशासन को दें. बाल विवाह की पुष्टि होने पर सभी दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसी प्रकार डायन बिसाही मामले पर सजा का प्रावधान है. समाज मे ऐसी कुप्रथाओं का साथ देने वालों का एकजुट होकर विरोध करें. ऐसी कुप्रथा समाज के विकास में बाधक हैं. सभी पंचायत अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मामलों की सूचना व रिपोर्ट जिला प्रशासन को दें.

जीवन है अनमोल, हेलमेट अवश्य पहनें

उपायुक्त ने कहा कि सड़क पर जब भी निकलें, यातायात नियमों का पालन अवश्य करें. विशेषकर दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें. जीवन अनमोल है. शराब का सेवन कर वाहन बिल्कुल नहीं चलाएं. जो बार-बार बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते हुए पकड़े जाएंगे उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : ट्रेजरी घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट, रांची में थ्री लेयर वेरिफिकेशन के बाद ही पास होगा बिल

कैंप लगाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड

उपायुक्त ने कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड अभी भी नहीं बना है उनके लिए आगामी दिनों में विशेष कैम्प आयोजित कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा. जहां हर घर जल नल योजना अपूर्ण है, फंड प्राप्ति के उपरांत उस योजना को पूर्ण किया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, डीएसपी समीर तिर्की, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत सचिव व ग्रामीण शामिल हुए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *