लोहरदगा: महावीर जयंती पर शोक विनाशक हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था, भव्य गंगा आरती बनी आकर्षण

लोहरदगा: लोहरदगा स्थित शोक विनाशक हनुमान मंदिर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को...

Lohardaga Hanuman Mandir
लोहरदगा हनुमान मंदिर में की गई भव्य गंगा आरती

लोहरदगा: लोहरदगा स्थित शोक विनाशक हनुमान मंदिर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

पांच कन्याओं ने प्रस्तुत की भव्य गंगा आरती

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पांच कन्याओं द्वारा प्रस्तुत भव्य गंगा आरती रही, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. गंगा आरती करने वाली कन्याओं में पूजा अग्रवाल, कुमारी अंतरा, प्रियंका साहू, वृष्टि कश्यप और परी कुमारी शामिल थीं. पारंपरिक वेशभूषा में सजी इन कन्याओं ने मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट के बीच अत्यंत सुंदर ढंग से आरती प्रस्तुत की, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे.

प्रसाद का भी किया गया वितरण

आरती के दौरान मंदिर परिसर में शंखध्वनि और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया. श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर आरती में सहभागिता निभाई और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़े. इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने गंगा आरती का आनंद लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया. पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामूहिक आस्था का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में गठबंधन के नाम पर शतरंज का खेल: क्या राज्यसभा चुनाव बनेगा सियासी सुसाइड नोट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *