लोहरदगा: राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम समाप्त, 100 से ज्यादा रक्तदाताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

लोहरदगा: वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को लेकर आयोजित दो...

Lohardaga awareness program
रक्तदाताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

लोहरदगा: वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को लेकर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ. कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व और सुरक्षित रक्त आधान की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी- डॉ. शंभू नाथ चौधरी

सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में रांची के प्रसिद्ध ऑर्थो सर्जन डॉ. विशाल, गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी और व्यवसायी विवेक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी है और प्रतिदिन बढ़ती जरूरत के मुकाबले रक्त की उपलब्धता अभी भी कम है, ऐसे में नियमित रक्तदान बेहद जरूरी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में परेशान न होना पड़े, इसके लिए समाज को आगे आना होगा.

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

डॉ. विशाल ने कहा कि रक्तदाता समूह एक स्वस्थ समाज की बुनियाद है और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़कर मानव सेवा का कार्य करना चाहिए. वहीं विवेक अग्रवाल ने इमरजेंसी केयर के कार्यों की सराहना करते हुए टीम भावना से निरंतर काम करने की जरूरत बताई. कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, साथ ही निजी अस्पताल संचालकों, संस्थाओं के सदस्यों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से किया गया सम्मान

इससे पूर्व कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया. कार्यक्रम में ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, अस्पताल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक तथा झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ बिहार, ओडिशा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर इमरजेंसी केयर के अध्यक्ष विक्रम चौहान, सचिव देशराज गोयल, कोषाध्यक्ष सजल कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देकर समाप्त हुआ.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: महापौर और पार्षदों का किया गया भव्य सम्मान, विकास को लेकर जताई गई बड़ी उम्मीदें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *