लोहरदगा: बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर तनाव

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र स्थित फैसल बॉक्साइट क्रॉसिंग डंपिंग यार्ड में एक मजदूर की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल...

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र स्थित फैसल बॉक्साइट क्रॉसिंग डंपिंग यार्ड में एक मजदूर की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. घटना के बाद मजदूरों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक की पहचान बिंदेश्वर लोहार के रूप में हुई है, जो होण्डलको कंपनी के अधीन संचालित डंपिंग यार्ड में कार्यरत थे.

काम के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

बताया जा रहा है कि बिंदेश्वर लोहार ट्रक से बॉक्साइट उतारने का काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

Also Read: झारखंड सरकार ने दी बजट खर्च की हरी झंडी: एक अप्रैल से शुरू होगा व्यय, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

यूनियन और मजदूरों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही छोटा नागपुर बॉक्साइट ट्रक एवं कोल्ड वर्कर्स यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई. मजदूरों का आरोप है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है. इस मामले में इंटक अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

मुआवजे की मांग, वार्ता जारी

मृतक के परिजन और यूनियन के सदस्य कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है.

जांच जारी, आंदोलन की चेतावनी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. वहीं, मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजा और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *