पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, टीओपी-3 प्रभारी समेत पूरी टीम निलंबित.

पलामू : जिले में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. पुलिस की लापरवाही...

पलामू :  जिले में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. पुलिस की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पलामू एसपी ने टीओपी-3 प्रभारी समेत वहां तैनात पूरी पुलिस टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया प्रभारी बनाया गया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जन सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डीलर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू


दूसरी ओर जिला प्रशासन भी मामले में सक्रिय हो गया है. उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की. शुरुआती जांच में अवैध गैस रिफिलिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आई है, जिसके आधार पर संबंधित गैस डीलर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नए प्रभारी मंटू कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *